अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
नर्मदापुरम मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश में दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई है। नर्मदापुरम के सोहागपुर में यह सजा सुनाई गई है। दुष्कर्मी और हत्यारे मामा ने अपनी 5 साल की मासूम भांजी के साथ रेप किया और इसके बाद उसे मार डाला था। नर्मदापुरम में पिछले डेढ साल में रेप मर्डर के दोषी को फांसी की सजा सुनाने का यह दूसरा मामला है।
दुष्कर्मी हत्यारे को फांसी की यह सजा सोहागपुर के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एडीजे सुरेश कुमार चौबे ने सुनाई। दोषी को पाक्सो एक्ट और हत्या के केस में यह सजा दी गई।
25 दिसंबर 2021 को सोहागपुर के पास के एक गांव में यह वारदात हुई। 5 साल की मासूम बच्ची एकाएक लापता हो गई थी। परिजनों ने खूब ढूंढा लेकिन कोई खोज खबर नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में घर की छत पर ही बच्ची की लाश मिली। शक मामा पर गया और पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
डीएनए रिपोर्ट और मासूम के भाई के बयान के आधारों पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी माना और मृत्यु दंड देने का फैसला सुनाया गया।



