तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर में “नेम ट्री – मिशन ग्रीन अर्थ” एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील “एक पेड़ मॉं के नाम” के अंतर्गत विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में युवाओं (नेम ट्री टीम) द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर नगर में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई और 1001 नीम के पौधों (नीम पथ) से वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किया गया।
इस रैली में शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उ. मा. विद्यालय (गरांजी), शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर (गरांजी), शासकीय बालक उ. मा. विद्यालय (क्रीडा परिसर), डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल एवं शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं हजारों की संख्या में उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के नारों से नगर में उत्साह का माहोल बना रहा। रैली के दौरान डिंपल जैन के नेतृत्व में जैन समाज द्वारा जल और बिस्कुट वितरण किया गया।
रैली के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुपसाय सलाम जी, कलेक्टर महोदय, वनमण्डलाधिकारी, सहायक आयुक्त महोदय, जन प्रतिनिधि बृज मोहन देवांगन जी द्वारा प्रेरणादायक संबोधन ने युवाओं की इस पहल को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया। कार्यक्रम में विहंगम योग संत समाज, सनातन धर्म मंच, आदि उपस्थित रहे। अंत में जन समाज में खिचड़ी वितरण भी किया गया।
नेम ट्री युवा टीम से दिव्या शोभा कौशिक, क्रिश, नमिता, शिखा, नव्या, दंतेश्वरी, कुमकुम, प्रियंका, पूनम, श्रवण, हर्षित, चंदन, प्रतीक, पृथ्वी, आलोक, दीपक, मीशू के साथ अन्य युवा साथी की सहभागिता रही। इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से सभी के द्वारा कम से कम एक पौधा लगा कर उसके संरक्षण करने का संदेश प्रदान किया गया।



