डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट:-
नारायणपुर | जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा एवं ओरछा (छोटेडोंगर) में कक्षा 7वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था, अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन किया गया है।
वर्तमान में संशोधित तिथि 12 सितम्बर सायं 5ः00 बजे तक आवेदन आंमत्रित कर सकते है और प्रवेश परीक्षा 18 सितम्बर प्रातः 10ः30 से 12ः30 बजे तक होगी। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईटwww.narayanpur.gov.in एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर एवं संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छेरीबेड़ा एवं ओरछा के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।



