अमित दुबे की रिपोर्ट :-
कोटा रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित चापी नाला का पुल डेढ़ वर्ष से अधिक समय से टूटा हुआ है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार इसे बनवाने में असमर्थ है। यह पुल जनपद पंचायत कोटा अनुभागीय अधिकारी (राजस्व), एसडीओपी, पुलिस सहित कई महत्वपूर्ण दफ्तरों के पास स्थित है, जिससे आसपास के 25 ग्राम पंचायतों का संपर्क टूट गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि नीरज जायसवाल ने आरोप लगाया है कि सरकार इस मुद्दे पर उदासीन है और डेढ़ वर्ष से अधिक समय से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास पैसा नहीं है, तो हम क्षेत्रवासी मिलकर इस पुल का निर्माण करेंगे।
यह पुल नवरात्रि पर्व से पहले एक बड़ी चुनौती बन गया है, जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस मार्ग से गुजरेंगे। अब देखना यह होगा कि सरकार इस मुद्दे पर ध्यान देती है या क्षेत्रवासी ही श्रमदान कर इस पुल का निर्माण करते हैं।



