अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर| अवैध तरीके से गांजे की तस्करी करते एक आरोपी को पकड़ने में रतनपुर पुलिस ने सफलता पाई सडक पर चेकिंग क़े दौरान सड़क पर पुलिस को देख आरोपी गौरैला क़े तरफ भागा जिसका पीछा कर 101 किलो गांजे साथ पकड़ लिया गया गांजे कुल कीमत 10 लाख रूपये है
शुक्रवार को रतनपुर थाना अंतर्गत गौरैला पेंड्रा मार्ग पर बेरीकेट लगाकर वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान हरियाणा पासिंग कार क्रमांक एच आर 51 ऍम 8554 आती दिखाई दी वाहन चालक पुलिस को देखकर गौरेला पेंड्रा की ओर भागने लगा जिसे पुलिस कर्मियों कार जा पीछा कर पकड़ लिया आरोपी धीरजपुरा खेतडी राजस्थान निवासी राजेश शर्मा पिता सोमनाथ उम्र 38 वर्ष को 101 किलो गांजा 21 पैकेट में था गांजा उड़ीसा से राजस्थान लेकर जाना कुबूल किया
55 किलो गांजा रफा दफा करने का प्रयास
इस कारवाही में 2 आरक्षक की भूमिका की पुलिस विभाग में जमकर चर्चा हो रही है बताया जा रहा है की गांजे क़े साथ आरोपी को पकड़ने क़े बाद आरक्षको ने 50 किलो गांजा दबा दिया जब इस की सूचना बड़े अधिकारियो तक पहुंची तो उन्होंने गांजा तस्कर से पूछताछ की तो तस्कर ने बताया की उसके पास 101 किलो गांजा था आरक्षको क़े मोबाईल से डायल किये गए नंबर की जांच कि जिसमे एक नंबर पेंड्रा के डिलर का नाम सामने आया और उसने कुबूल किया आरक्षको ने गांजा खापने की बात की है इसक़े बाद अधिकारियो ने दबाओ पूर्वक आरक्षको से पूछताछ की और थाना परिसर से 50 किलो गांजा बरामद किया गया यह सब कारवाही गोपनीय तौर पर किया गया अब अधिकारी इस सम्बन्ध में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है|



