गौरेला | पर्युषण पर्व के समापन उपरान्त आज नगर गौरेला में श्री जी की भव्य शोभायात्रा विमानोत्सव गाजे बाजे के साथ निकाली गई जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगो ने बड़े उत्साह उमंग के साथ इस शोभायात्रा में शामिल हुए शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग इंदिरा चौक गांधी चौक मंगली बाजार रेस्ट हाउस रोड से निकाली गई
जैनधर्म के अनुयायियों के द्वारा अपने अपने घरों के सामने श्री जी की भव्य आरती की गई महिलाये शोभायात्रा के दौरान गरबा नृत्य करते हुए चल रही थी
नगर भृमण करते हुए श्रीजी की यात्रा मंदिर जी पहुंची जंहा श्री जी का अभिषेक एवम शांतिधारा की गई|
तत्पश्चात अहिंसा भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों को पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया



