डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | कलेक्टर बिपिन मांझी एवं सीईओ जिला पंचायत वाशु जैन के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्वच्छाग्रही महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कराकर, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसी प्रधानमंत्री आवास, श्रम कार्ड निर्माण, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना, राशन कार्ड इत्यादि योजनाओं से स्वचछाग्रही दीदियों को लाभ दिलाया जा रहा है।



