शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई कुकदुर के प्राचार्य डॉ ए सी वर्मा के निर्देशन में जनजातीय गौरव माह अंतर्गत जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत – ऐतिहासिक सामाजिक एवम आध्यात्मिक योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गायत्री बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान विकास कुमार टेकाम बी ए प्रथम वर्ष एवम तृतीय स्थान कु . शशिकला बी एस सी प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के रा से यो के कार्यक्रम अधिकारी श्री रामरती निषाद (सहायक प्राध्यापक) डॉ सी एस राजपूत (सहायक प्राध्यापक) , समस्त अतिथि व्याख्यता एवम महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सहभागिता निभाई।



