सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर के जगदीश कला मंदिर के सदस्यों द्वारा विजयादशमी पर्व के शुभ अवसर पर दो दिवसीय रामायण का आयोजन रखा गया है, बहुत ही पुरानी ऐतिहासिक रामलीला को देखने प्रथम दिन दुरदराज क्षेत्रों से लोग पहुंचे, पहले दिन राम वन, सीताहरण, बाली सुग्रीव युद्ध का संजीव मंचन किया गया, रविवार को रात्रि 9बजे से शुरू हुआ |
जो लगभग 12 बजे तक चला, वर्षों पुरानी से चल रही परंपरा रामायण को लोगों ने बहुत प्रशंसा की , इस धार्मिक कार्यक्रम को नई पीढ़ी के युवा आगे बढ़ा रहे हैं,भारतीय हिंदू संस्कृति को कायम रखने जिले के सबसे पुराने जगदीश मंदिर ने इस आयोजन को करने के लिए प्रोत्साहित किया, विजयादशमी के दिन कलाकारों के द्वारा हाट-बाजार बखरुपारा में पच्चीस फुट का रावण भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक किया गया, राम रावण युद्ध प्रसंग के साथ हुआ, मंच का संचालन बंटी साहू एवं रोशन ठाकुर ने किया,,



