सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिया गया। उन्होंने नियद नेल्लानार के स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नियद नेल्लानार योजनांतर्गत संचालित विभागीय अधिकारियों से कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा की पेयजल, सड़क निर्माण, वनाधिकार पटट्ा, सौर उर्जा, नलजल योजना, अस्पताल, अंगनबाड़ी, उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित करने और प्रधानमंत्री फसल बीमा से लाभान्वित करने निर्देशित किए।
उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषण ट्रैकर, स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूल जनत कार्यक्रम में गुणवत्ता लाने एवं नियद नेल्लानार योजनातंर्गत स्वीकृत निर्माण कार्याें को अविलंब पूर्णं कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें ताकि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के ग्रामीणों को समय पर मिल सके।
उन्होंने नियद नेल्लानार, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जनमन तथा वर्ष 2024-25 के लिए पहुंचविहीन केन्द्रों में मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार और राशन सामग्री भण्डार करने तथा समग्र शिक्षा के तहत् स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में की गई कस्टम मिलिंग, चावल योजनांतर्गत मंडी से धान की उठाव और ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि, कौशल विकास और नगरपालिका परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा किया।
अपर कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियद नेल्लानार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निरारकण शीघ्र करें। उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत के माध्यम से जन्म मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रकरण तहसील कार्यालय में प्रेषित करने निर्देशित किये। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग पर वनाधिकार पट्टा समय पर उपलब्ध कराएं।
उन्होंने किसानों द्वारा बोये गये फसलों की गिरदावरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने तहसीलदारांे को निर्देश दिये। अपर कलेक्टर ने अबुझमाड़िया विकास प्राधिकरण के कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण करें ताकि लोंगो को सुविधा समय पर मिल सके। उन्होंने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि साढ़े तीन लाख बारदाने एकत्रित करें ताकि धान खरीदी के समय किसानों को सुविधा मिल सके। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगु मलेरिया उल्मूलन की जानकारी देते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को मलेरिया मुक्त जिला बनाने हेतु सहयोग देने की अपील की गई।
उन्होंने आधार कार्ड बनाने हेतु कैम्प लगाकर शतप्रतिशत पूर्ण कराएं, जिससे हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभांवित किया जा सके। उन्होंने श्रम विभाग को श्रमिकों का पंजीयन करने, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नोनी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को पेंशन और सहायक उपकरण शिविर लगाकर वितरण कराने तथा महतारी वंदन योजना अंतर्गत लाभांवित हो रहे महिलाओं का मृत्यु होने पर नाम कटवाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया, जनपद सीईओ एलएन पटेल, मेघलाल मण्डावी, उप संचालक पंचायत विक्रम बहादुर, कार्यक्रम अधिकारी रविकांत धु्रवे एवं जिला कोषालय अधिकारी हरिश साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



