बालाघाट |कलेक्टर मृणाल मीना ने सीएम हेल्पलाईन पर आम नागरिकों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की निगरानी पर और सख्ती की है। उसके लिए उन्होंने पिछले वर्षों की शिकायतो पर भी प्राथमिकता से फोकस कर रहें है। अब जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ द्वारा मुख्य रूप से निगरानी और समीक्षा करेंगे। इसके बाद बिल्कुल गंभीरता और बारीकी से स्वयं कलेक्टर मीना इस की समीक्षा करने वाले है।
टीएल बैठक में उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को इस सम्बन्ध में निर्देशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में जो भी ऐसी शिकायतें जिनका पर्याप्त कारणों से प्रॉपर निराकरण नही हुआ है उन शिकायतों पर पुनः कार्य किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे, एसडीएम गोपाल सोनी, डिप्टी कलेक्टर एमआर कोल समस्त विभागों के विभाग प्रमुख तथा अनुभागों का अमला गुगल मीट के माध्यम से जुड़े।
सीएम हेल्पलाईन का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण भी होगा
टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के सम्बंध में जिला पंचायत सीईओ सराफ ने स्पष्ठ किया है कि अब सम्बधित शिकायतों का दस्तावेज भी तैयार किया जाएगा। यह दस्तावेज उन शिकायतों का होगा जो बजट, मांग, न्यायालय या शासन के नीतिगत मामलों से सम्बंधित है, जिनका निराकरण जिला स्तर और सम्भव नही है। इसके लिए उस विभाग को शिकायत के सम्बंध में विभाग का पत्र व्यवहार हो या फ़ोटो वीडियो तथा समय समय पर किये गए संपर्क का डेटा शामिल है।
अतिक्रमण के मामलें जल्द होंगे निराकृत
टीएल बैठक में शासकीय भूमि और अतिक्रमण के विषय पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए सम्बधित अधिकारियों से जानकारी ली गई है। ये शिकायते कई स्रोतों से प्राप्त हुई है। इनको लेकर अब सीएमओ और एसडीएम को अगुवाई करने के निर्देश दिए गए है। शासकीय भूमि हो या ऐसे भवन जिन पर अन्य लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा है।
आवासीय क्षेत्रों से पटाखें क्रय विक्रय नही होंगे
टीएल बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अशिकारियो को पुनः निर्देश दिए है कि आवासीय क्षेत्रों में कही भी पटाखें क्रय विक्रय नही हो। इस के लिए निरंतर निगरानी की जरूरत है। इसके लिए कढ़ाई से पालन करना आवश्यक है। कोई घटना होती है तो सम्बधित पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। आबादी से दूर ही विक्रय करने के लिए अभी ही तैयारी कर लेंवे।
टीएल में इन बिंदुओं पर भी हुई समीक्षा
बैठक में पीएम उन्नत ग्राम अभियान समें सर्वे कार्य, आयुष्मान कार्ड बनाने, पटाखें विक्रय ओर निगरानी करने के निर्देश दिए गये ।



