अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर| आज 4 नवंबर को नेहरू चौक में 12 बजे से कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया यह धरना बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा में एक युवक की मृत्यु और छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आयोजित किया गया है। यह धरना छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और पुलिस की लापरवाही के विरोध में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कांग्रेस पार्टी ने सरकार से मांग की है कि वह कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण एवं शहर अध्यक्ष विजय केसरवानी एवं विजय पांडे के नेतृत्व में बिलासपुर नेहरु चौक मे यह धरना आयोजित किया गया।
धरना में कांग्रेस नेता विजय केसरवानी विजय पांडेय के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अर्जुन तिवारी जिला समन्वयक जगदीश कौशिक प्रमोद नायक राजेंद साहू रश्मि सिंह तैयब खान राजेश पांडे शिवा मिश्रा राकेश पांडे नीरज जायसवाल अमित दुबे विमल सोनी झगर राम अनिल यादव लक्ष्मी गघवाई मनीष गाड़ेवाल पिंकी बत्रा सीमा तिवारी बाबा खान और कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार से कानून व्यवस्था में सुधार की मांग करने की मांग किया।



