मुंगेली: नेशनल हाईवे रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो के टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम किरना में हुई।
हादसे में बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक सभी हिरमी थाना क्षेत्र, जिला बलौदा बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सरगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।



