अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर :- 5 नवम्बर 2024 को माँ महामाया देवी की नगरी रतनपुर से 25 km दूर बंगलाभांटा में कुछ बाहरी एवं असामजिक तत्वों द्वारा धर्मांतरण के नाम पर झूठ और भ्रम फैलाकर अनावश्यक अशांति फैलाई है |
शांतिप्रिय कोटा का माहोल जानबूझकर खराब किया जा रहा है,जिसे क्षेत्र की जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।
आज कोटा विधायक श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को पत्र के माध्यम से बाहरी एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा धर्म संप्रदाय को भड़काने पर किये गये कृत्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग रखी है



