सी एल साहू की रिपोर्ट :-
रायपुर | 6 नवंबर 2024 को रायपुर में राज्यपाल रमन डेका द्वारा यह अलंकरण कांकेर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश चंद्र पंत को प्रदान किया गया।
पंत जी छत्तीसगढ़ प्रदेश बनने के बाद वर्ष 2002 में प्रदेश के प्रथम स्टेट बार कौंसिल अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे , और अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों में अनेक कार्य किये ।
82 वर्ष के हो चुके पंत जी वर्तमान में भी हाई कोर्ट बिलासपुर में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हैं ।
कांकेर शहर में विधि महाविद्यालय की शुरुआत पंत जी के द्वारा ही सन 1988 में कराया गया तथा महाविद्यालय में प्रभारी के रूप में कार्यरत रहे ।
दिसंबर 2008 में भारत में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया ।
कांकेर जिला अधिवक्ता संघ के कई बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए और अधिवक्ताओं के हितों के लिए आवाज बुलंद करते रहे।
बस्तर जिले में आदिवासियों व पिछड़ी जातियों में आने वाले लोगों के अनगिनत मुकदमे किये ।
पंत जी नगर पालिका कांकेर के 1972 से 1977 तक अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रहे |



