डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | बस्तर ओलंपिक का 9 नवंबर को बालक हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर के खेल मैदान में शुभारंभ किया गया है|
कलेक्टर बिपिन मांझी के द्वारा निरीक्षण कर बस्तर ओलंपिक भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया |
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि खेल ऐसी विधा है जो आपस में मित्रता और पहचान बनाने में आपसी प्रेम भावना को एक सूत्र में बांधता है|
जो अच्छा खेल का प्रदर्शन करेंगे उनका चयन होकर संभाग स्तर में खेलने का अवसर प्राप्त होगा,|
आप सब खिलाड़ियों से विनम्र आग्रह है खेल भावना का परिचय देते हुए खेल में विजय प्राप्त करें|
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, खेल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मेश्राम, पीटीआई सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |




