सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश सहित जिले में गत 25 नवम्बर तक जिले के पंजीकृत किसानों से विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों के जरिये अनवरत रूप से धान खरीदी की जा रही है।
कलेक्टर बिपिन मांझी के मार्गदर्शन में इन केन्द्रों में किसानों के धान का उपार्जन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के धान खरीदी केन्द्रों में 25 नवम्बर तक 1030.80 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है,
जिसमें धान खरीदी केन्द्र एड़का में 126.00 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 432.40 क्विंटल, छोटेडोंगर में 6.00 क्विंटल,
झारा में 15.60 क्विंटल, कन्हारगांव में 4.00 क्विंटल, सोनपुर में 1.20 क्विंटल, चांदागांव में 6.40, दण्डवन में 4.00 क्विंटल,
नारायणपुर में 99.60, क्विंटल, धौड़ाई में 38.00 क्विंटल, बेनूर में 4.00 क्विंटल और बाकुलवाही में 287.60 क्विंटल, बिंजली में 4.00 क्विंटल,
कुकड़ाझोर में 2.00 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इसके साथ ही इन धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की पर्याप्त मात्रा पहुंचाया जा रहा है।



