ब्यूरो चीफ सरोज नांगवशी की रिपोर्ट :-
बालोद। मीडिया एवं सीआरपीएफ के जवानों के साथ-साथ निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों के कार्यों एवं दायित्वों की सराहना की गई। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के मीडिया प्रतिनिधियों एवं सीआरपीएफ के जवानों का जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वारा आज सम्मान किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.संजय कन्नौजे निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक के विशेष उपस्थिति में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न भेंटकर तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित अन्य अधिकारियों ने पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में मीडिया एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। संतोष साहू डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक सेनानी रवि शर्मा जनसंपर्क अधिकारी चन्द्रेश ठाकुर पत्रकार मोहन दास मानिकपुरी दीपक मित्तल टीकम पिपरिया जयकरण परिहार उत्तम साहू सुश्री सरोज नांगवशी ब्यूरो चीफ अखिल साहू रूपचंद जैन किशोर साहू रवि भूतड़ा अनिश राजपूत दीपक देवांगन शिव जायसवाल सहित मीडिया प्रतिनिधियों के अलावा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल से मिले सहयोग की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उनके कार्यों एवं दायित्वों की सराहना की। जिले के मीडिया प्रतिनिधियों ने जिले में आयोजित स्वीप गतिविधियों के बेहतर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पूरे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की है। सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से निर्वाचन का कार्य संपन्न हो सका है। मीडिया के साथ-साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने भी भीषण गर्मी में भी पूरी प्रतिबद्धता एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महती भूमिका निभाई है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान निर्वाचन के कार्य को सफलतापूर्वक निर्वहन करने के अलावा अनेक जनकल्याण एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं,जो कि निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अतुलनीय है। मीडिया एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्य एवं दायित्व को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मिले सहयोग के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की भी सराहना की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मिले सहयोग के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के दिशा-निर्देशन में आयोजित आज का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से अभिनव एवं काबिले तारीफ है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल से मिले सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। चन्द्रकांत कौशिक ने लोकसभा आम निर्वाचन के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मीडिया एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता की मुक्तकंठ से सराहना की। इनके सहयोग के फलस्वरूप ही जिले में निर्वाचन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक सेनानी रवि शर्मा ने निर्वाचन ड्यूटी के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पुलिस बल को जिला प्रशासन एवं जिले के लोगों से मिले सहयोग की भी सराहना की। छत्तीसगढ़ राज्य को सजाने संवारने तथा छत्तीसगढ़ में शांति स्थापित करने में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्य एवं दायित्व को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्य को सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर ने किया।






