अमित दुबे की रिपोर्ट :-
गौरेला पेंड्रा मरवाही :- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना राज्य में संचालित हो रहा है जिसकी गति में लापरवाही,जिसमें जिले के तीनों विकास खंड के विकास खंड शिक्षा विभाग के द्वारा “अपार आईडी” बनाए जाने के संबंध में जिला कलेक्टर के द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
आगे बताते चने की जिसमें छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनाया जाना है प्रति सप्ताह होने वाले समय सीमा बैठक में नियमित “अपार आईडी” की प्रगति की समीक्षा की जाती है|
जिसमें आपको अपार आईडी में गति लाने हेतु निर्देशित किया जाता है एवं मौखिक रूप से भी कहा जाता है उसके बावजूद भी आपके द्वारा उक्त कार्य में कोई रुचि नहीं ली जा रही है |
जिस कारण से इस जिले की प्रगति अत्यधिक धीमी है।उक्त कृत्य आपकी स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। आपके उक्त कृत्य से ऐसा प्रतीत होता है |
की आपको शासकीय कार्य करने में कोई रुचि नहीं है।आपके उक्त कृत्य हेतु क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु उच्च अधिकारियों को लेख किया जाए।
आगे नोटिस में बताया गया कि दिनांक 30.12.2024 समय 11:00 बजे मेरे समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। आप निश्चित समय अवधि में संतोष पद जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर आपके विरुद्ध एक पक्षी कार्रवाई की जावेगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे



