तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट;-
नारायणपुर | जिला प्रशासन एवम नारायणपुर जिला पुलिस के सहयोग प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी तथा स्थानीय विधायक ,वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री के मार्गदर्शन में अबूझ माड़ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया,
मैराथन के माध्यम से देश और प्रदेश की जनता को नारायणपुर की विकास और शांति का पैगाम दिया गया। प्रति वर्ष अबूझमाड़ मैराथन के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान इस बात का द्योतक है प्रदेश का प्रत्येक आदमी शांति के साथ विकास चाहता है।
10 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रात:4 बजे ही लोगों का आना जारी रहा, काफी संख्या में महिला एवम पुरुष धावक इस मिनी मैराथन में भाग लिए । महिला एवम पुरुष धावकों को प्रथम पुरुस्कार के रुप में 10000, 10000 दिया गया
अबूझमाड़ मिनी मैराथन (10 किलोमीटर) के सभीविजेताओं ओ नारायणपुर की जनता ने भरपूर आशिर्वाद दिया 🎉🎖️
आरसी
पुरुष वर्ग:
🥇 प्रथम स्थान: पुरकेश्वर लाल देशमुख (31:50)
🥈 द्वितीय स्थान: रस्सू कोर्रम (34:05)
🥉 तृतीय स्थान: बुधराम कुमेटी (35:10)
🏅 चतुर्थ स्थान: तीजू पुजारी (35:20)
🏅 पंचम स्थान: रज्जू सलाम (35:27)
महिला वर्ग:
🥇 प्रथम स्थान: मुस्कान कुशवाह (43:03)
🥈 द्वितीय स्थान: भूमिका देवांगन (44:05)
🥉 तृतीय स्थान: सोमबाई गोटा (45:15)
🏅 चतुर्थ स्थान: रीना उइके (45:27)
🏅 पंचम स्थान: सुमन सलाम (45:48)
सभी धावकों ने 19 जनवरी को हाई स्कूल ग्राउंड, नारायणपुर में आयोजित इस 10 किलोमीटर मिनी मैराथन में शानदार प्रदर्शन किया! हार जीत खेल का हिस्सा है। नए संकल्प के साथ फिर से मैराथन में आने की बात कही।



