अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को वोटिंग है. इससे पहले सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान और प्रचार प्रसार में जुट गए हैं. 9 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार थम जाएगा.
न्यूज़ 36 छ त्तीसगढ़ ने रतनपुर भगत सिँह वार्ड, वार्ड क्रमांक 4 के वार्ड वासियों से बातचीत की. वार्ड के लोगों ने अध्यक्ष और पार्षद चुने जाने को लेकर अपनी उम्मीद और अपेक्षाओं को न्यूज़ 36 छत्तीसगढ़ से साझा किया .
वार्ड के लोगों ने कहा कि बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही वार्ड और शहर में प्लेग्राउंड लाइब्रेरी और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं चाहते हैं.
इस चुनाव में रतनपुर वार्ड 4 भगत सिँह से कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशी सुनील अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया हैं जो स्थानीय मोहल्ले मोहल्ले का शिक्षित, योग्य, मिलनसार ओर युवा प्रत्याशी हैं पार्टी ने इस बार उन पर पूरा भरोषा जताया हैं,
वही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शीतल जायसवाल ने भी शहर ओर वार्ड वासियों को इस बार भरोषा दिलाया हैं की वे कही इस बार परिषद में चुने जाते हैं तो नगर के साथ पुरे वार्ड का समुचित विकास किया जायेगा,
सुनील अपने चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड में घर घर दस्तक देकर अपने पार्सद पद ओर अध्यक्ष शीतल के लिए सीधे लोगो से संपर्क कर रहे हैं,
योजनाओं का अच्छे से होना चाहिए संचालन :वार्डवासी ने बताया कि “चुनाव में लोगों को उम्मीद रहती है कि जो भी जनप्रतिनिधि चुनकर आए वह अच्छा हो. वार्ड के साथ ही शहर में लाइब्रेरी और वृक्षारोपण होना चाहिए.
इसके साथ ही सेंट्रल गवर्नमेंट की जो योजनाएं होती हैं उनका भी संचालन होना चाहिए. उनका कहना है कि शहर में अध्यक्ष के रूप में दबँग होना चाहिए. बड़े शहर होने के कारण उसे प्रखरता के साथ चलाएं.
अध्यक्ष जैसे काम करेंगे वैसे ही उसका नाम भी होगा. रतनपुर शहर में वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक व्यवस्था साफ सफाई ओर योजना का सही संचालन है. इस पर गंभीरता से सुधार की जरूरत है.”
साफ सफाई पर ध्यान देने वाला चाहिए पार्षद :वार्डवासी ने बताया कि हमारे वार्ड का पार्षद ऐसा होना चाहिए, जो वार्ड की साफ सफाई और दूसरी अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने वाला होना चाहिए.
शहर का अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो रतनपुर . यातायात व्यवस्था के साथ ही बिजली पानी और सड़क जैसी सुविधा बेहतर ढंग से मिल सके.
शहर के तमाम वार्डों में बच्चों की खेलने के लिए प्लेग्राउंड होना चाहिए. लाइब्रेरी होनी चाहिए. ताकि लोग वहां पर अपना समय व्यतीत कर सकें.
पिछला पार्षद ने नहीं दिया ध्यान : पार्षद ऐसा होना चाहिए जो वार्ड के लोगों की समस्या को सुनने वाला होना चाहिए. पिछले 5 साल में हमने जिसको पार्षद बनाया था. वह केवल चुनाव के समय इस वार्ड में ध्यान देते हैं उसके .
वार्ड में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या होती है तो हमको जोन दफ्तर अपनी शिकायत लेकर जाना पड़ता है. नालियों में गंदगी का आलम है.
पार्षद को मिलनसार होने के साथ ही अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करने वाला होना चाहिए|
वार्डवासी लालू सोनी ने कहा कि “वार्ड में बिजली पानी और सड़क जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए.
जिससे वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान हो सके. वार्ड वासियों को अध्यक्ष से एक ही उम्मीद है कि शहर का समुचित रूप से विकास करें.
जनता के मुद्दों ओर शहर की अनगिनत समस्याओ को लेकर चुनाव लड़ रहे सुनील अग्रवाल संटी ओर शीतल से जनता को काफ़ी कुछ उम्मीदें हैं देखते हैं उनकी उम्मीदों पर ये जन प्रतिनिधि कितने खरे उतरते हैं या उतरेंगे ये तो वक़्त ही बताएगा!!!



