अमित दुबे की रिपोर्ट : –
बिलासपुर | मस्तुरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! जो भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन कर रहा था!
आरोपी के कब्जे से 142 पाव (25.560 लीटर) देशी शराब कीमती ₹12,780 और एक सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार बरामद की गई! जिसकी कीमत ₹10,00,000 है!
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया इस कार्रवाई में मस्तुरी थाना प्रभारी निरी. हरीशचंद्र टांडेकर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही!
संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है!



