सौरभ सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
दुर्ग | दुर्ग पुलिस कप्तान IPS जितेंद्र शुक्ला ने अनुशासनहीनता और गलत व्यवहार के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
थाना जामुल में तैनात आरक्षक क्रमांक 551 तरुण देश लहरे पर 8 मार्च 2025 को महिला आवेदिका पायल पिता बलदाऊ उम्र 32 वर्ष निवासी उमर पोटी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप है।
महिला की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 117/ 2025 पंजीबद्ध किया गया है, आरक्षक के खिलाफ जांच शुरू की गई है,
इसके बाद आरक्षक 551 तरुण देश लहरे को 10 मार्च 2025 से निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग में संबंध किया गया है।




