बेमेतरा | ग्रीष्म ऋतु के चलते बेमेतरा जिले में भू-जल स्तर में लगातार गिरावट के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सतत् निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किए गए है।
पेयजल संकट से निपटने के उपाय
नागरिकों की सुविधा के लिए जिले में हैण्डपंप संधारण मोबाईल यूनिट, पेयजल नियंत्रण कक्ष, हैण्डपंप संधारण सामग्री, और राईजर पाइप की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा संभावित संकटग्रस्त गांवों को चिन्हित कर उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पंचायतों को भी हस्तांतरित नलजल योजनाओं को सतत् क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु संपर्क करें
पेयजल संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु नागरिक सीधे नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर:
- सहायक अभियंता: संतोष कुमार नायक – मो. नं. 7049301410 (विकासखंड बेमेतरा/नवागढ़)
- उपअभियंता (बेमेतरा): योगेश कुमार सिन्हा – मो. नं. 8085527621
- उपअभियंता (नवागढ़): वी. के. कोशले – मो. नं. 8871926074
- स्टोर सहायक (कंट्रोल रूम): दयालदास मानिकपुरी – मो. नं. 6261514161
प्रशासन की अपील : –
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी के अपव्यय को रोकें और जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। संकट को कम करने के लिए जल संरक्षण के उपाय अपनाना आवश्यक है।



