खुमेश यादव की रिपोर्ट :-
नारायणपुर / छोटेडोंगर जिला मुख्यालय से 43 किलोमीटर दूर छोटेडोंगर के तीन दिवसीय वार्षिक मावली मेला को लेकर गुरुवार को 7 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों व कर्मचारियों की विशेष बैठक छोटेडोंगर सिनेमा हाल में आहूत की गई थी। इस बैठक में छोटेडोंगर में आगामी 18 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मावली मेला को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मेला स्थल में पर्याप्त पेयजल, स्वच्छता व दूर दराज से अपने प्रतिष्ठानो का संचालन करने वाले व्यापारियों के लिए जगह का आबंटन के लिए लिए एक समिति का भी गठन किया गया। मेला समिति में अध्यक्ष रोमनाथ मांझी, उपाध्यक्ष बोधन नाग व दानसाय सलाम, लखेश्वर गावड़े, कोषाध्यक्ष सोनसिग कोर्राम, सचिव पवन नाग और जयराम नाग को बनाया गया। बता दें कि नारायणपुर जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में वैसे तो तीन दिवसीय वार्षिक मावली मेला आयोजन।
मेला का कार्यक्रम इस प्रकार है
तीन दिवसीय मावली मेला में 18 मार्च को सुबह 84 परगना के देवी देवता का दंतेश्वरी मंदिर में आगमन व रात्री में देवी-देवताओं की पूजा उपरांत माड़िया नाचा का आयोजन, 19 मार्च को सुबह 84 परगना के देवी देवताओं की दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना और देव खेलनि के बाद मेला स्थल में देवी देवताओं की ढाई परिक्रमा होगी।
वहीं 20 मार्च को मेला समापन के बाद शाम को देवी देवताओं की विदाई होगी। मावली मेला के अंतिम दिन गुरुवार को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।



