अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर : रतनपुर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव 30 मार्च से शुरू होने जा रहा है. जिसे लेकर सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर ने पुराना धर्मशाला में बैठक ली उक्त बैठक में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल हुए.
नवरात्र तैयारी की व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिकों ने ट्रस्ट को अपने बेहतर सुझाव दिए. नवरात्रि पर्व 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा.
जिसमे आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार का अ सुविधा न हो पार्किंग की उचित व्यवस्था सुरक्षा शांति और स्वच्छता के साथ यह पर्व मनाने की तैयारी को लेकर गुरुवार सुबह 11 -30 बजे बैठक रखी गई थी.।
इस बैठक में मां महामाया ट्रस्ट के पदाधिकारीयों क़े साथ नगर के वरिष्ठ जन व जन प्रतिनिधि और पत्रकार साथी उपस्थित रहे साथ आसपास ग्रामीण अंचल के लोग भी पहुंचे थे.



