हेमु साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर | महिला द्वारा मां दुर्गा मंदिर फ्रेजरपुर से दंतेश्वरी माता मंदिर तक 115 मीटर की चुनरी यात्रा बड़ी भव्य रूप से निकल गई जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पहुंचे उन्होंने विधिवत दुर्गा मां की पूजा अर्चना कर एवं आरती कर कार्यक्रम की प्रारंभ किए।
किरण सिंह देव ने चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि फ्रेजरपुर दुर्गा माता मंदिर से शांति नगर से होते हुए यह यात्रा मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण में पहुंचेगी एवं मां दंतेश्वरी को 115 मीटर की चुनरी से अर्पित की जाएगी जो बड़ी संख्या में माता द्वारा यह जो यात्रा निकल जा रही है यह भी नारी शक्ति को दर्शाता है और कहा कि छत्तीसगढ़ की सुख एवं समृद्धि के लिए मैं माता रानी के चरणों में अपना शीश नवाता हूं
इसी बीच विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री बाल ब्रह्मचारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं उन्होंने कहा कि दुर्गा मंदिर से मां दंतेश्वरी मंदिर तक पद यात्रा करके सुख और समृद्धि के लिए मां दंतेश्वरी के चरणों में चुनरी अर्पित करेंगे और विश्व कल्याण के लिए पूजा अर्चना करेंगे।



