गणेश यादव जिला संवाददाता ;-
जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 25.01.2026 को डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) ने जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
डॉ. लाल उमेद सिंह इसके पूर्व रायपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।
वे वर्ष 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं।



