सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | छत्तीसगढ़ में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं नारायणपुर में भी हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए|
,शोभायात्रा बजरंग कला मंदिर से होते हुए जगदीश मंदिर सोनपुर रोड जयस्तंभ चौक होते हुए श्री राम मंदिर में शोभायात्रा पहुंचा, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सनातन धर्म के कार्यकर्ता श्री राम के नारे के करते हुए |
डीजे गाने बाजे के साथ जुलूस निकाला, पूरे शहर को भगवामय बनाया, जगह-जगह स्वागत द्वार झंडे तोरणों से सजाया गया ,पुलिस प्रशासन के द्वारा चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया|
इस आयोजन को बजरंग दल के कार्यकताओं ने पिछले 15 दिनो से तैयारियां की शहर को सजाया, इस रामनवमी शोभा यात्रा में नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, बड़े उत्साह के साथ मनाया, रामनवमी आयोजकों के द्वारा जगदीश मंदिर में भडारा रखा गया|



