बेमेतरा| नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर आज बेमेतरा जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन का घेराव किया और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला जलाया।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल साहू, नंदू राठी, योगेश वर्मा, नंदू गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कथित आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार की भूमिका स्पष्ट है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



