खैरागढ़ | कथावाचक पंडित युवराज पांडे बुधवार शाम प्राचीन रूख्खड़ स्वामी मंदिर पहुंचे। जहां भस्म रूप में विराजमान भगवाम भोलेनाथ के दर्शन किए। पूजा अर्चना की।ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकुमार सिंह व अन्य सदस्यों ने पंडित युवराज पांडे का स्वागत किया। साथ ही उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने मंदिर के इतिहास से पंडित युवराज पांडे को अवगत कराया।
कुछ देर मंदिर परिसर में विराजमान होने के दौरान पंडित पांडे ने विशाल वृक्ष की उपस्थिति को मंदिर की सिद्धि का प्रमाण बताया। इस दौरान अश्विनी गुप्ता,उत्तम दशरिया,प्रमोद गिरी गोश्वामी,हिमांशु तिवारी,सूरज देवांगन, मंगल सारथी,अजेन दशरिया,लाल धृतेंद्र सिंह,कमलेश्वर सिंह,सुनील गुनी,सुभाष सिंह राजपूत,नीलिमा गोश्वामी,महेश गिरी गोश्वामी,प्रांजल गोश्वामी,आनंद तंबोली,शरद ताम्रकार, अनुराग मालवीय सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद रहे।
नाम जाप से कटते हैं जन्म जन्मान्तर के पाप
इससे पहले बाज गुड़ा में मंगलवार की कथा में व्यासपीठ से पंडित युवराज पांडे ने कहा कि केवल भगवान के नाम जाप से जन्म जन्मान्तर के पाप मिट जाता है। अजामिल की कथा सुनाते हुए पंडित युवराज पांडे ने कहा कि अजामिल एक काव्य कुंज ब्राह्मण था। उसने जीवन पर्यन्त कुसंगति में पड़कर असंख्य पाप किए। लेकिन मृत्यु के समय भगवान नारायण के नाम का स्मरण करके उसने आपने तमाम पापों से मुक्ति पाई।
उमड़ रही भीड़
बाजगुड़ा में कथावाचक पंडित युवराज पांडे को सुनने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जस पचरा सहित सुमधुर भजनों के समागम के साथ भगवान की कथा को सुनने आसपास के गावों के साथ खैरागढ़ और छुईखदान के लोग भी पहुँच रहे हैं।



