मारो किसी भी संस्था के समुचित संचालन में उनके कर्मचारियों का की महती भूमिका होती है। हमारे विद्यालय में आज दिनांक 30/04/25 को आदरणीय शिवकुमार ठाकुर जी के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया|
जिसमें विद्यालय प्राचार्या सरिता गुप्ता जी, वरिष्ठ व्याख्याता छेदु सिंह ठाकुर , पालन सर, आर एन साहू सर,एवं समस्त शिक्षक उपस्थित हुए। प्राचार्या जी द्वारा श्रीफल और शॉल भेंट कर एवं तिलक लगाकर ठाकुर जी का स्वागत किया गया|
तथा विद्यालय परिवार की ओर से उपहार देकर ठाकुर को उनके कार्यकाल पूरा होने पर शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर ठाकुर जी द्वारा अपने कार्यकाल संबंधी अनुभव को समस्त शिक्षकों के साथ साझा किया गया एवं विद्यालय परिवार को इस सम्मान हेतु धन्यवाद दिया गया।



