गौरव मिश्रा की रिपोर्ट:-
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी ने कोरबा जिला के खाद्य अधिकारी को शासकीय उचित मूल्य कि दुकान क्रमांक 551001122 के खाद्यान्य वितरण में गड़बड़ी करने कि शिकायत कि है|
आपका ध्यान आकर्षण करवाना चाहता हूं कि मार्च एवं अप्रैल माह के चना वितरण में उक्त दुकान संचालक के द्वारा भारी अनियमितता कि है है राशन कार्ड में अलग मात्रा लिखा गया है हितग्राहियों को अलग मात्रा में चना दिया गया है, जबकि खाद्य विभाग के वेबसाइट में ज्यादा मात्रा दर्ज करते हुए चना कि चोरी कि गई है।
अतः आपसे निवेदन है कि तत्काल जांच कर उक्त दुकान संचालक पर कार्यवाही करते हुए दुकान को निलंबित किया जाए क्योंकि कुछ माह पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार दुबे के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित कर कहा गया था कि उक्त दुकान 55100112 दुकान फर्जी तरीके से नियम विरुद्ध चल रही है, जिसके जांच हेतु छत्तीसगढ़ शासन ने कलेक्टर कोरबा को पत्र भी प्रेषित किया है|
अतः आपसे निवेदन है कि उक्त दुकान संचालक के खिलाफ़ FIR दर्ज करते हुए दुकान को तत्काल निलंबित करने कि कृपा करें आगामी समय में दुकान संचालक द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार से संबंधित कई और दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे जो मेरे पास उपलब्ध है।



