हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। ज़िला पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन ५ मई २०२५ से प्रातः ६ से ७:३० बजे तक आमचो कुटुंब परिसर , पुलिस लाइन जगदलपुर में किया जावेगा। पतंजलि समिति के योगाचार्यों द्वारा योग आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा की संपूर्ण जानकारी रोगानुसार दी जागेगी।
यह विशेष योग शिविर “फ़िट बस्तर- हिट बस्तर” के तहत बस्तर पुलिस परिवार और सेना जवान परिवारों के लिए विशेष रूप से किया जा रहा है।
योग शिविर में प्रतिदिन योग के साथ-साथ बीपी शुगर, मोटापा ,थायरॉइड, गैस एसिडिटि, तनाव, जोड़ो का दर्द , अनिद्रा , गठिया वात, लीवर , किडनी, माहवारी के रोगों का यौगिक और घरेलू उपचार बताया जावेगा। इस शिविर में पुलिस प्रशासन का नेतृत्व व सहयोग मिल रहा है।



