अमित दुबे की रिपोर्ट:-
रतनपुर |रतनपुर तहसील( राजस्व )परिक्षेत्र अंतर्गत खंडोबा मन्दिर से रानीगांव शराब भट्टी तक इन दिनों लगातार अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है ये कब्जा बाहर से आकर लोग कर रहे है कुछ ही लोग है जो लोकल है बाकी सभी बाहरी है।पुलिस और स्थानीय प्रसासन को इसकी जानकारी है फिर भी इनके बारे में जानने का प्रयास नहीं किया जा रहा है ना ही इस अवैध निर्माण पर कोई कारवाई की जा रही है ।
कब्जो का दौर—-
धार्मिक व पौराणिक नगरी रतनपुर में इन दिनों जमीन कब्जा का दौर चल रहा है चाहे तालाब हो या सरकारी जमीन इन पर लगातार बदस्तूर कब्जा जारी है इसी सिलसिले में रतनपुर खंडोबा मन्दिर से रानीगांव शराब भट्टी तक बेइंतिहा कब्जा किया जा रहा है और ये कब्जा करने वालो में स्थानीय निवासी तो नाम मात्र के है लगभग सभी बाहर प्रदेश से है ।
इनके द्वारा बेधड़क कब्जा कर अवैध निर्माण को अंजाम दे रहे है।ऐसा नही की इसकी जानकारी प्रसाशन को नही फिर भी ना ही अवैध कब्जा कर निर्माण पर नगरपालिका ध्यान दे रही है और ना ही रतनपुर पुलिस इनके बारे में जानना चाह रही कि इन लोग कहा से आये है ।जबकि अभी पूरे प्रदेश में बाहर से आने वालों की चिन्हित किया जा रहा है ।
प्रसाशन की नजर इन पर क्यो नही
धर्म नगरी रतनपुर खंडोबा मन्दिर से रानीगांव शराब भट्टी तक बाहर से आकर कब्जा कर निर्माण कर रहने लगे है औऱ लगातार निर्माण भी कर रहे है लेकिन नगरपालिका इनपर कारवाई करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है ।
पुलिस की नजर क्यो नही —–
पूरे रतनपुर के निवास रत लोगो को इस बात की जानकारी है कि खंडोबा मन्दिर से रानीगांव शराब भट्टी तक बाहर से आकर कब्जा कर निवास कर रहे है ।
पूरे देश मे बाहर से आकर रहने वालों की जानकारी पुलिस नेइकट्ठा की है लेकिन रतनपुर में पुलिस ने यहा पर निवास करने वालो को अब तक किसी प्रकार की कोई जानकारी नही ली है ।



