सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त आवेदन पत्रों के मांग एवं शिकायतो का 31 मई 2025 तक समाधान शिविर आयोजित कर प्राप्त आवेदनो का समाधान किया जा रहा है, जिसके परिपालन में नगरपालिका क्षेत्र में 03 कलस्टर में शिविर आयोजित किया जा रहा है|
जिसके तहत् 22 मई को नगरपालिका अंतर्गत वार्ड कुम्हारपारा में नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 09 जगदीश मंदिर, 12 माड़िनदेवी, 13 कुम्हारपारा, 14 साकड़ीबेड़ा एवं 15 डुमरतराई के नगरवासी शामिल हुए।
नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल द्वारा समाधान शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए।
श्री बघेल ने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल का अवलोकन करते हुए दिव्यांगजनों को सामग्री वितरण का जानकारी लेते हुए दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया। बघेल ने समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अनप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनजन के मांगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण करने हेतु मोर दुआर, साय सरकार के पहल पर सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना और संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी पहल पर मोदी की गारंटी को पूरा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
15 माह में जो कार्य नहीं हुये हैं उन समस्याओं के निराकरण करने के लिये सुशासन तिहार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत् किया जा रहा है। सुशासन तिहार में नगरवासियों के द्वारा नाली की सफाई, नल कनेक्शन, स्ट्रीट लाईट, विद्युत पोल, आंगनबाड़ी भवन निर्माण सहित नगर की साफ सफाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किये गये थे।
नगर की सौंदर्यीकरण के लिए नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों के द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। सुशासन तिहार में प्राप्त हुए सभी आवेदनों का समाधान शिविर के माध्यम से निराकरण किया जा रहा है। यदि किसी आवेदक का समस्या का निराकरण नहीं होने पर नगरपालिका के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र निराकरण करा सकते हैं।
शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 01 हितग्राही को बैसाखी, 06 हितग्राहियों को छड़ी, 01 को व्हीलचेयर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित द्वारा 05 हितग्राहियों को केसीसी ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड एवं 05 से 20 मई तक आयोजित समर कैंप में भाग लेने वाले छात्र एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।



