अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर | कभी तालाबों नगरी कहाँ जाने वाला रतनपुर में तालाब व वन भूमि सुरक्षित नही है इन्हें लोग अब फेसिंग तार से घेरकर कब्जा कर एकड़ के हिसाब से बेधड़क बेच रहे है लोग बिना डर के खरीद भी रहे है ऐसा औऱ कही नही रतनपुर के मुरलीबन तालाब व तालाब से लगे हुए वन भूमि का मामला है जहां कुछ लोग खाली जमीन को फेसिंग तार से घेरकर कब्जा कर बिक्री कर रहे है और जिम्मेदार लोग मौन है ।
आपको बता दे कि रतनपुर को तालाबो की नगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन अब ओ दिन दूर नही की इस नगरी को लोग बेजा कब्जा धारियों की नगरी के नाम से जाना जाएगा क्योंकि यहाँ के सभी तालाब पर कब्जा होते जा रहा है लोग बेजा कब्जा कर निर्माण भी कर रहे है और उसे बेचकर।फिर दूसरे जगह कब्ज़ा कर रहे है और इसे अपना धंधा बना रखे है ।
यह मामला कही और नही
रतनपुर के मुरलीबन तालाब के एक हिस्सा ओर उसी से लगे वन जमीन को फेसिंग तार से घेरकर कब्जा किया गया है पर अब तो कब्जा कर खरीदी बिक्री भी किया जा रहा है ।जिसकी जानकारी सभी जिम्मेदार लोगों को है लेकिन अब तक इस अवैध कब्जा कर खरीदी बिक्री पर कोई सुध नही ले रहा है ।
एकड़ में बिक्री धड़ल्ले से
अब तक तो आपने सुना होगा कि तालाब व वन भूमि पर एक या दो डिसमिल तक ही कब्जा कर रहने के लिये निर्माण किया जाता है
पर यहाँ तो मामला ही अलग है डिसमिल नही एकड़ में कब्जा कर खरीदी बिक्री का मामला सामने आया है।
भाजपा नेता का नाम सामने आ रहा
सूत्र की माने तो रतनपुर नगरपालिका में पूर्व पार्षद व भाजपा नेता के द्वारा तालाब व वन भूमि की जमीन को कब्जा कर फेंसिंग तार से घेरकर प्रति एकड़ 5 लाख के हिसाब से बिक्री करने का मामला सामने आया है यह कारनामा कोई और नही भाजपा के नेता का ही नाम सामने आ रहा है।
नगर में बना चर्चा का विषय
इन दिनों नगर के हर एक चौक चौराहे पर मुरली बन तालाब के जमीन की खरीदी बिक्री का चर्चा जोरों पर है लोग तो यहाँ तक बोल रहे है कि भाजपा के राज में औऱ क्या उम्मीद की जा सकती है ।
लवकुश कश्यप नगर पंचयात अध्यक्ष –
सख्त से सख्त कार्रवाई हो
इस मामले की जानकारी मुझे भी अभी अभी हुई है तहसीलदार मेडम को अवगत करा दिया हु सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा हु ।



