अमित दुबे की रिपोर्ट :
बिलासपुर | 25 जून 2025 (बुधवार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) ने बुधवार को रतनपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसिंग में तकनीकी दक्षता बढ़ाने, बीट प्रणाली की प्रभावशीलता को परखने और ग्रामवासियों से प्रत्यक्ष संवाद के ज़रिए पुलिस–जन सहयोग को मजबूत करने पर ज़ोर दिया।
परेड और सम्मान: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत
निरीक्षण की शुरुआत परेड से हुई, जिसमें SSP ने सलामी ली और अनुशासित व उत्तम वर्दी में उपस्थित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। अच्छे कार्य करने वाले आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों को प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
E-Sakshy, E-Samons, IO Mitaan जैसे तकनीकी टूल्स पर दिया प्रशिक्षण
निरीक्षण के दौरान सभी विवेचकों को E-Sakshy, E-Samons, IO Mitaan, NETGRID, I-GOT Karmayogi, Crime Make जैसे उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण दिलाया गया। SSP ने खुद इन ऐप्स का लाइव डेमो कराया और सभी अधिकारियों को इन्हें इंस्टॉल कर उपयोग करना अनिवार्य किया।
ग्राम बेलतरा में बीट प्रणाली की समीक्षा और जनसंवाद
निरीक्षण के बाद SSP रजनेश सिंह ने ग्राम बेलतरा का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों, सरपंचों और पंचों से चर्चा की। ग्रामीणों ने चौकी स्थापना, गश्त में बढ़ोतरी, और अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई की माँग रखी। SSP ने इन मांगों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही का भरोसा दिलाया और बीट प्रभारी आरक्षकों की सराहना की।
रिकॉर्ड संधारण में उत्कृष्टता, थाना प्रभारी की प्रशंसा
SSP ने रतनपुर थाने के मर्ग डायरी, अपराध रजिस्टर, रोजनामचा और CCTNS कक्ष का अवलोकन किया और डिजिटल रिकॉर्डिंग की दिशा में बेहतर कार्य के लिए थाना प्रभारी नरेश चौहान की सराहना ।



