हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के सान्निध्य व एनएसयूआई बस्तर जिला शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी के नेतृत्व में बिलासपुर पीडब्लूडी परीक्षा में हुए डिजिटल नकल व धांधली के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर सरकार की शिक्षा-विरोधी नीतियों के विरुद्ध ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया।
एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी ने बताया कि बिलासपुर के बहुचर्चित PWD सब-इंजीनियर परीक्षा घोटाले ने प्रदेश की परीक्षा प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है जब-जब भाजपा सरकार आती है धांधली और भ्रष्टाचार साथ लाती है यह आज की बात नहीं है पूर्ववर्ती रमन सिंह की सरकार में शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह परीक्षा हॉल में कोई और परीक्षा देने पहुंचा था,ये भाजपा की रीती-नीति रही है की शिक्षा का स्तर गिराकर अपनों को भ्रष्टाचारी रूप से लाभ पहुंचना है
इसी प्रकार से कवर्धा में भी शिक्षा में बड़ा भ्रस्टाचार हो रहा है कुल मिलाकर हाईटेक तकनीक से हुई पेपर धांधली भाजपा सरकार के संरक्षण का जीता जागता सबूत है लेकिन एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा हमारी मांग है कि पीडब्ल्यूडी परीक्षा को रद्द कर पुनःपारदर्शिता के साथ कराया पेपर जाए अन्यथा एनएसयूआई और भी उग्र आंदोलन करेगी…!
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा आज छत्तीसगढ़ में पेपर माफियाओं का आतंक दिनो दिन बढ़ते जा रहा है मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन में बिहार के तर्ज पर परीक्षा में धांधली हो रही है हाईटेक उपकरण के माध्यम से पेपर में नकल किए जा रहे हैं और ये सब बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं है..!छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा पेपर माफियाओं का आतंक के कारण रोजगार की तलाश में बैठे युवा साथियों का भविष्य बर्बाद हो रहा है जिसको लेकर आज भाजपा सरकार के खिलाफ एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है.
*इस दौरान ज़िला कॉंग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम शंकर शुक्ला,अंगद त्रिपाठी,हनुमान त्रिवेद्री नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, उपाध्यक्ष सेमीयल नाथ,सूरज कश्यप,संदीप दास, मनोज साहनी,रविशंकर तिवारी,सदाब अहमद,शुभम यदू,सईमा अशरफ,ज्योति राव,अरुण गुप्ता,माज लील्लाह,पंकज केवट,अभिषेक गुप्ता,सोनू कश्यप, आदर्श नायक,लव मिश्रा,विक्रांत सिंह,हंसू नाग,उस्मान रजा,संजीत गुप्ता,नीतेश जोशी,दीपेश पांडे,कुनाल पांडे,कुनाल पटेल,मिनकेतन नाग,आदित्य कश्यप,हर्षवर्धन शर्मा,समीर नाग,देवांस दास,तरुण नाग,अक्षत राज,भूपेंद्र नाग, ,रेहान रिजवी,खीरेंद दास, रेहान,शेख साकिब आदि मौजूद रहे..



