अमित दुबे की रिपोर्ट:-
रतनपुर। शहर के महामाया रोड स्थित देव श्री फ्यूल्स पेट्रोल पंप को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 10:00 बजे के बाद यहां पेट्रोल नहीं दिया जाता, जिससे आपातकालीन स्थिति में वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह पेट्रोल पंप रतनपुर थाना के बिल्कुल पास स्थित है, बावजूद इसके न तो यहां बैठने की कोई व्यवस्था है और न ही हवा की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि पंप में हवा मशीन लगाई गई है, लेकिन उसमें हवा नहीं आती, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को खासा असुविधा होती है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह पेट्रोल टंकी एम्बुलेंस सेवाओं — 108, 102, 104 और पुलिस आपात वाहनों (112) —एवं जन प्रतिनिधियों के लिए भी आवश्यक ईंधन की व्यवस्था नहीं कर पाता। कई बार आपातकालीन स्थिति में पेट्रोल ना मिलने के कारण सेवा में देरी की स्थिति पैदा हो जाती है।
स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि:
- रात में पेट्रोल आपूर्ति की सुविधा 24 घंटे सुनिश्चित की जाए।
- बैठने की व्यवस्था की जाए, ताकि बुजुर्ग और महिलाएं असुविधा महसूस न करें।
- हवा मशीन को सुचारु रूप से चालू किया जाए।
- आपातकालीन सेवाओं के लिए न्यूनतम पेट्रोल स्टॉक हमेशा सुरक्षित रखा जाए।
जनहित में यह मांग की जा रही है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस ओर शीघ्र संज्ञान लें और आवश्यक कार्रवाई करें।



