Oplus_131072
दुर्ग के शुभम धूमाल की सुमधुर प्रस्तुति, आकर्षक लाइटिंग, घोड़ा डांस और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण।
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
रतनपुर। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर 29 सितंबर 2026, मंगलवार को शाम 4 बजे बज्र राजा चौक से बज्र राजा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। बज्र राजा गणेश उत्सव समिति, पुराना बस स्टैंड रतनपुर द्वारा आयोजित इस भव्य यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विसर्जन यात्रा को इस वर्ष विशेष और आकर्षक बनाने के लिए समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों की तैयारी की गई है। यात्रा का प्रमुख आकर्षण दुर्ग से आए शुभम धूमाल (बॉलीवुड स्टार) की सुमधुर प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही आकर्षक लाइटिंग, घोड़ा डांस, विभिन्न झांकियां और भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा
बज्र राजा की विसर्जन यात्रा शाम 4 बजे बज्र राजा चौक से प्रारंभ होकर हाई स्कूल, नूतन चौक, बड़ी बाजार, भीम चौक और महामाया चौक होते हुए माँ महामाया मंदिर पहुंचेगी। महामाया मंदिर में यात्रा का समापन होगा। इसके पश्चात केवल बज्र राजा की प्रतिमा को लेकर खूटाघाट के लिए प्रस्थान किया जाएगा, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
भक्ति के साथ मनोरंजन का भी रहेगा संगम
विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा रतनपुर भक्तिमय नजर आएगा। वहीं शुभम धूमाल की प्रस्तुति, आकर्षक लाइटिंग, घोड़ा डांस और मनमोहक झांकियां यात्रा को और भव्य बनाएंगी। नगरवासियों एवं गणेश भक्तों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीगणेश को श्रद्धापूर्वक विदाई देने की अपील की गई है। साथ ही यात्रा के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ”
गणेश उत्सव के अंतिम दिन निकलने वाली यह भव्य विसर्जन यात्रा रतनपुर की धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देगी। श्रद्धालु जयघोष के साथ भगवान श्रीगणेश को विदाई देंगे और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना करेंगे।
॥ गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ ॥




