चारामा | हिंदू जागरण मंच ने माँस मदिरा विक्रय पर रोक लगाने सौपा ज्ञापन चारामा सावन मास के दौरान नगर में मांस और मदिरा के विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने अनु विभागीय अधिकारी चारामा को ज्ञापन सौंपा सर्व सनातन हिंदू समाज ने प्रशासन से अनुरोध किया है|
कि सावन मास के दौरान नगर चारामा में किसी भी रूप में मास और मदिरा का विक्रय न हो ताकि नगर में एक पवित्र और सुसंस्कारित वातावरण का निर्माण हो सके यदि यह पूरे सावन मास के लिए संभव नही है तो कम से कम प्रत्येक सोमवार को माँस और मदिरा का विक्रय न हो |
चारामा नगर के हिंदू समाज ने प्रशासन से यह भी अनुरोध किया है कि नगर में माँस और मछली की दुकान का संचालन एक निश्चित क्षेत्र में किया जाए, यह मांग नगर के सभी हिंदू समाज की है |



