अमित दुबे की रिपोर्ट ;-
रतनपुर। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतनपुर पुलिस ने सराहनीय कदम उठाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में थाना स्टाफ के सहयोग से सड़क पर बैठे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टियां बांधी गईं।
इस अभियान का उद्देश्य रात के समय सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों को दृश्य बनाना है, जिससे वाहन चालकों को उन्हें दूर से ही देख कर दुर्घटना से बचाव हो सके। रात्रि में अक्सर मवेशी सड़क पर बैठ जाते हैं, और अंधेरे में उनकी पहचान कर पाना मुश्किल होता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि यह पहल आमजन की सुरक्षा के लिए है और आगे भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस मुहिम की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।
यह अभियान रतनपुर क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि सुरक्षा सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जन और जीव दोनों की रक्षा का दायित्व है।



