सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
रायपुर |राजधानी रायपुर में आयोजित एक गरिमामय राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कल 1 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा जिले नारायणपुर को “संपूर्णता अभियान” के सफल क्रियान्वयन हेतु रजत पदक तथा विकासखंड ओरछा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजीव सिंह बघेल ने संपूर्ण नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एस. एस. राज ने पूरे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली की सराहना करते हुए टीम के समर्पण, परिश्रम और अनुकरणीय सहयोग के लिए सभी को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया।
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के हर कर्मचारी, चिकित्सक, मितानिन, ANM, कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।



