सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आज सावन के आखिरी सोमवार को भगवान शिव के भक्तों ने नगर में कावड़ यात्रा निकालकर नगर को भक्तिमय माहौल में बदल दिया , नगर में भगवान शिव के जयकारे और भगवान शिव के भक्ति गीत के बीच कावड़ यात्रा बांग्लापारा भगवान शिव के मंदिर पहुंची जहां शिव भक्तों ने भगवान शिव को जल अभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया ।



