बालोद से याद राम साहू रिपोर्ट :-
बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम तितुरगहन में जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर धार्मिक माहौल में रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और भक्ति व श्रद्धा से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास मनाया।
इसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्मी अशोक साहू सभापति जिला पंचायत बालोदअध्यक्षता डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर विशेष अतिथि सरपंच महोदिया थे एवं ग्राम पंचायत तितुरगहण के समस्त पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे



