खैरागढ़ |कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व प्रदेश सचिव भवानी बहादुर सिंह ने त्यागपत्र दे दिया है।। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे के बाहर होने के कारण खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह “गोल्डी” और छुईखदान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल को भेज दिया है।
उन्होंने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया है।। भवानी बहादुर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव सहित अनेक अहम दायित्व निभा चुके हैं।। वे इलाके के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं।
भवानी बहादुर कांग्रेस के पूर्व सांसद राजा शिवेंद्र बहादुर सिंह व पूर्व कैबिनेट मंत्री रानी गीता देवी सिंह के बेटे है। जिनके अथक प्रयास से राजनांदगांव जिला में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, दूरदर्शन केंद्र जैसे संस्था खुलें।। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस पार्टी के व्दारा लगातार राजपरिवार की उपेक्षा के चलते उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।।



