रूपचंद जैन की रिपोर्ट:-
गुण्डरदेही | सुबह करीब 9बजे ग्रामीण कांदूल बस स्टैंड में चक्का जाम किया सड़क की बहुत पुरानी मांग 25 सालों से कीचड़ मिट्टी से भर सड़क दो पहिया वाहनों से लेकर बरसात में पैदल चलना मुश्किल छात्र-छात्राएं को स्कूल जाने में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है|
चक्का जाम होते ही गुण्डरदेही एसडीएम प्रतीमा ठाकरे, एसडीओपी बालोद अर्जुंदा थाना गुण्डरदेही पुलिस प्रशासन तहसीलदार पहुंचे जहां ग्रामीणों को समझाइए दिए परंतु ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर डटे रहे लिखित आश्वासन की मांग करते रहे इस पर एसडीएम मैडम ने आश्वासन किया मरम्मत अभी किया जाएगा|
जब तक गाड़ी मटेरियल लेकर नहीं पहुंचेंगे तब तक नहीं जाऊंगी ग्रामीणों ने चक्का जाम को समाप्त कर दिये करीबन 3 घंटा चक्का जाम के बाद मुरूम की हाईवे गाड़ी पहुंचे ग्रामीणों ने कहा यह तो रिपेयरिंग है आगे डामरीकरण जल्द से जल्द हो नहीं तो आगे भी चक्का जाम किया जाएगा



