बब्बी शर्मा संभाग सरगुजा:
भरतपुर | मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशे के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर (जनकपुर) शशि शेखर मिश्रा ने घाघरा हाई स्कूल विकासखंड भरतपुर का अवचौक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला में पढ़ाई की स्थिति का अवलोकन किया और छात्र छात्राओं के साथ बेंच में बैठकर शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवहारिक क्रियान्वयन को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जांचा इस निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शशि शेखर मिश्रा ने छात्र छात्राओं से वार्तालाप किया गया छात्र छात्राओं समझ और पढ़ाई के स्तर की जानकारी भी ली।
निरीक्षण पश्चात अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और उन्मुख बनाने के लिए सुधार करने निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी ने शिक्षकों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए प्रत्येक शिक्षक को शिक्षा के प्रति अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभानी होगी।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड भरतपुर (जनकपुर) शिक्षा अधिकारी मो. इस्माइल खान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं सभी उपस्थित रहे और उन्होंने अधिकारियों को विद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं समस्याओ से अवगत कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की गई एवं छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु शाला के शिक्षकों को निरंतर प्रयास जारी रखने का निर्देश दिया गया।



