सुरेश सोनी की रिपोर्ट ;-
नारायणपुर| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संघ नारायणपुर द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने हिस्सा लिया और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
रैली के उपरांत संघ के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज़ मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।



